Pages

Monday, 2 June 2014

ITBP के जवान को चलती ट्रेन से फैंका

शिवपुरी। जिले के पोहरी थानांतर्गत ग्राम भदरौनी निवासी एक आईटीवीपी जवान को दिल्ली-बैंग्लौर रेल मार्ग के बीच चलती ट्रेन से फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। गांव में जैसे ही जवान की मौत खबर आई तो पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया है।

जानकारी के अनुसार आईटीवीपी मेंं पदस्थ सुग्रीव ओझा उम्र 29 वर्ष पुत्र हरिबल्लभ ओझा निवासी भदरौनी थाना पोहरी जिला शिवपुरी मप्र दिल्ली से डाक लेकर बैंग्लोर जा रहा था। बताया गया है कि ट्रेन में अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से पलपल के पास से जवान को चलती ट्रेन से फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना 30 मई की रात को घटी और स्थानीय पुलिस ने जवान की शिनाख्त की तथा आईटीवीपी के अधिकारियों से सपंर्क किया। इसके बाद शिवपुरी जिले के भदरौनी गांव में जवान सुग्रीव के परिजनो को 31 मई को सूचना दी गई। 1 जून को जवान के शव का पीएम होने के बाद देर रात शव गांव लाया गया है।


Source: http://www.shivpurisamachar.com/2014/06/ITBP.html#.U4xGx9yaW-c

No comments:

Post a Comment